×

एक्सप्लोरर

Telegram पर दूसरे को नहीं दिखेगा आपका नंबर, इस सेटिंग से छुपाएं मोबाइल नंबर

अगर आप टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि आपका फोन नंबर किसी को पता न चले तो इसके लिए टेलीग्राम आपको मोबाइल नंबर छिपाने का भी विकल्प देता है. आप बिना फोन नंबर शेयर किए टेलीग्राम पर चैट भी कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप के सिक्योरिटी फीचर की खबर के बाद लाखों लोगों ने टेलीग्राम पर स्विच कर लिया है. टेलीग्राम को व्हाट्सऐप से ज्यादा सुरक्षित ऐप माना जाता है. टेलीग्राम के ऐसे कई फीचर हैं जिससे आप अपनी प्राइवेसी को बरकरार रख सकते हैं. टेलिग्राम पर साइनइन करने के लिए आपको मोबाइल नंबर की जरूरत होती है, लेकिन टेलिग्राम इस्तेमाल करने के लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं होती है. आप चाहें तो प्रोफाइल की सेटिंग्स में जाकर अपने मोबाइल नंबर को छिपा भी सकते हैं. आज हम आपको टेलीग्राम इस्तेमाल करने के 2 तरीके बता रहे हैं जिसमें से आप किसी भी तरह से टेलीग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फर्स्ट ऑप्शन- टेलीग्राम यूज करने का एक तरीका है फोन नंबर के जरिए. इसमें आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगइन करके दूसरे लोगों कनेक्ट कर सकते हैं.

सेकंड ऑप्शन- दूसरा तरीका है यूजरनेम के जरिए. आप यूजरनेम से भी यूजर्स को ऐड कर सकते हैं. अगर आप और आपके कॉन्टैक्ट्स यूजरनेम सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस तरह से भी टेलिग्राम से जुड़ सकते हैं.

मान लीजिए कि आप अपने मोबाइल नंबर से टेलीग्राम पर जुड़े हैं तो भी आप अपने नंबर को दूसरों से छुपा सकते हैं. बस आपको सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होगा. आइये जानते हैं.

1- इसके लिए सबसे पहले टेलिग्राम ऐप में मेन्यू पर क्लिक करें. ये आइकन आपकी स्क्रीन पर बायीं ओर सबसे उपर में होगा.

2- अब आपको प्राइवेसी सेटिंग्स में जाना होगा, यहां आपको 'Phone Number' का ऑप्शन मिलेगा.

3- यहां 'Who can see my Phone Number' का विकल्प होगा. जिसमें डिफॉल्ट ऑप्शन 'Everybody' होता है.

4- अब अगर आप अपना नंबर सिर्फ कॉन्टैक्ट्स को ही दिखाना चाहते हैं तो 'माई कॉन्टैक्ट्स' के ऑप्शन पर क्लिक करें.

5- आप चाहें तो अपने नंबर को सभी से छुपा सकते हैं इसके लिए आपको 'Nobody' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.

6- अगर आपने 'Nobody' ऑप्शन को चुन लिया तो आपको 'Who can Find me by my Phone Number' नाम का एक नया सेक्शन भी दिखेगा.

7- ज्यादा सिक्योर होने के लिए आप 'My Contacts' ऑप्शन को चुन सकते हैं.

8- इसका फायदा ये है कि जो यूजर्स आपके कॉन्टैक्ट में होंगे, वो आपसे टेलिग्राम पर जुड़ सकते हैं.

9- इस सेटिंग के बाद कोई दूसरा न तो टेलिग्राम पर आपको देख सकता है और न ही आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकता है.

10- इस पूरी सेटिंग के बाद स्क्रीन की दायीं ओर सबसे उपर टिक मार्क पर टैप कर सकते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget