×

एक्सप्लोरर

ये तीन ऐप हो सकते हैं Twitter का बेहतरीन विकल्प, जानिए फीचर्स

ट्विटर और सरकार के बीच हुई तनातनी के बाद लोग इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का विकल्प तलाश रहे हैं. ऐसे में कई देसी ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. ये प्लेटफॉर्म भी काफी जबरदस्त फीचर से लैस हैं.

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर देश और दुनिया में काफी पॉपुलर है. हालांकि भारत सरकार और टि्वटर के बीच पिछले दिनों तनातनी सामने आई थी. सरकार ने आरोप लगाया था कि ट्विटर भारत और दुनिया के अन्य देशों में अलग-अलग रवैया अपनाता है. इतना ही नहीं कई केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम नेताओं ने इस प्लेटफार्म के विकल्प को अपनाने का ऐलान कर दिया था. ऐसे में लोग यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर ट्विटर के कौन से विकल्प हो सकते हैं. वैसे तो ट्विटर के काफी विकल्प हैं, लेकिन भारत में कुछ विकल्प लोकप्रिय हो रहे हैं. इनमें मेड इन इंडिया ऐप भी शामिल है.

Koo App

कू ऐप एक माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जो भारत में ट्विटर का बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आ रहा है. लगातार इस ऐप की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है. इसके कई फीचर्स ट्विटर की तरह हैं और कई फीचर काफी एडवांस भी हैं. इस ऐप को ट्विटर का देसी वर्जन माना जा रहा है. खास बात यह है कि इस ऐप को अंग्रेजी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस प्लेटफार्म पर एंट्री कर ली है, जिसकी वजह से लोग इसके बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हैं.

Tumblr 

ट्विटर के बाद दुनियाभर में टंबलर काफी लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म है. इसका मालिकाना हक याहू के पास है. इसके काफी फीचर ट्विटर से मिलते हैं. इस प्लेटफार्म के जरिए आप टेक्स्ट के अलावा फोटो व वीडियो शेयर कर सकते हैं. इसको इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. प्ले स्टोर पर इसके 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं, जो इसे काफी बड़ा प्लेटफार्म साबित करते हैं. इसे ट्विटर का सबसे बड़ा कॉम्पेटेटर माना जाता है.

Plurk

यह एक एक उभरता हुआ माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म है, जिसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. गूगल प्ले स्टोर पर अब तक इसके एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. प्लर्क की स्थापना साल 2008 में हुई थी. इसके कई फीचर्स ट्विटर की तरह हैं. आप इस प्लेटफार्म पर 210 करैक्टर तक का टेक्स्ट शेयर कर सकते हैं. वह इसमें कुछ यूनिक फीचर्स भी हैं. इस प्लेटफार्म पर आप ग्रुप कन्वर्सेशन कर सकते हैं. इसके अलावा फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget