×

एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च होंगे Vivo के 3 शानदार स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S10 Lite से है मुकाबला

Vivo जल्द ही अपने प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन Vivo X 60, Vivo X 60 Pro, Vivo X 60 Pro+ को भारत में लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस फोन में शानदार कैमरा और मजबूत प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. जानते हैं इसके खास फीचर्स और कीमत के बारे में.

मार्केट में इन दिनों शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. इस साल सभी मोबाइल कंपनियां अपने बेहतरीन फोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo भी भारत में अपने 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी मार्च-अप्रैल तक 60 सीरीज के तहत Vivo X60, X60 Pro और X60 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. आपको बता दें कंपनी ने पिछले साल X60 सीरीज को चीन में लॉन्च किया था. तीनों स्मार्टफोन में आपको पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और दमदार बैटरी मिलेगी. फिलहाल कंपनी की ओर से इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन चीन में लॉन्च हो चुके इस फोन में क्या खास स्पेसिफिकेशन्स दिए जा सकते हैं आइये जानते हैं.

Vivo X60 की स्पेसिफिकेशन- Vivo X60 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है. इस फोन में Exynos 1080 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में एंड्राइड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित OriginOS का सपोर्ट दिया गया है. कैमरे के लिहाज से भी ये फोन काफी दमदार है. Vivo X60 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48MP का Sony IMX598 सेंसर, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फोन में सेल्फी के लिए शानदार 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Vivo X60 में 4,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं.

Vivo X60 Pro के फीचर- इस फोन में 6.56 इंच का एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. Vivo X60 Pro में Exynos 1080 प्रोसेसर है साथ ही 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित OriginOS का सपोर्ट मिलेगा. पिक्चर्स क्लिक करने के लिए ये बेहतरीन फोन हैं. इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, आपको 48MP का Sony IMX598 सेंसर वाला फ्रंट कैमरा, 8MP का टेलीफोटो लेंस, 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 13MP का पोट्रेट लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Vivo X60 सीरीज की कीमत- कंपनी की ओर से अभी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि Vivo X60, X60 Pro और X60 Pro+ स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में हो सकती है. तीनों फोन में आपको कई कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे.

Samsung Galaxy S10 Lite से है मुकाबला Vivo के इन स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung Galaxy S10 Lite से है. Samsung Galaxy S10 Lite में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 का प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है. फोन में 6.7 इंच Full HD+, सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें 48 MP का मेन कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 5 MP का मैक्रो लेंस के साथ है. सेल्फी के लिए 32 MP का शानदार कैमरा दिया गया है. इस फोन की कीमत 44,999 रुपये है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget