×

एक्सप्लोरर

WhatsApp’s new privacy policy: 15 मई तक WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं की तो क्या होगी? जानिए

WhatsApp नई प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई से लागू करने जा रहा है. ऐसे में इसके यूजर्स में सवाल उठ रहा है कि पॉलिसी की शर्तों को एक्सेप्ट नहीं करने से क्या होगा. व्हाट्सएप के अनुसार ऐसी स्थिति में इसके कुछ समय बाद भी अकाउंट तो चालू रहेगा लेकिन वह ठीक तरह से काम नहीं कर पाएगा.

WhatsApp को अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. व्हाट्सएप के यूजर्स, इसके राइवल्स और भारत सरकार ने भी नई पॉलिसी की आलोचना की. हालांकि, व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी को अब 15 मई से लागू करने जा रहा है. ऐसे में एक सवाल सभी के दिमाग में आ रहा है कि यदि कोई 15 मई तक नई शर्तों को स्वीकार नहीं करता है तो क्या होगा.

व्हाट्सएप FAQ पेज की जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप के जो यूजर नई प्राइवेसी शर्तों को स्वीकार करने से इनकार करते हैं, वे अभी 120 दिनों के लिए और ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि, इस समय के दौरान इसकी कार्यक्षमता सीमित होगी. यूजर थोड़े समय के लिए कॉल और नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन ऐप से मैसेज को पढ़ या भेज नहीं पाएंगे.

120 दिनों में टर्म्स को नहीं स्वीकारने पर व्हाट्सएप अकाउंट को करेगा डिलीट यदि यूजर 15 मई के बाद 120 दिनों में नई प्राइवेसी शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं तो व्हाट्सएप उस यूजर अकाउंट्स को डिलीट कर देगा. इन अकाउंट्स के सभी व्हाट्सएप चैट और ग्रुप भी लूज हो जाएंगे. यदि आप इसके बाद उसी फोन नंबर के साथ व्हाट्सएप का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको एक नया अकाउंट बनाना होगा और स्क्रैच से शुरू करना होगा. लेकिन इसके लिए भी आपको पहले नई प्राइवेसी टर्म्स को एक्सेप्ट करना होगा.

व्हाट्सएप प्राइवेसी से जुड़े कंफ्यूजन को दूर करने का कर रहा प्रयास व्हाट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी सामने आने के बाद काफी आलोचना हुई . इसलिए फेसबुक के स्वामित्व वाली यह कंपनी इस बात को समझाने के कई प्रयास कर रही है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी से वास्तव में क्या बदलाव होंगे. इसके लिए व्हाट्सएप ने अब तक अपने स्टेटस अपडेट पेज का इस्तेमाल किया और कई बार सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिए और अब ऐप में एक नया बैनर डिस्प्ले करने के लिए भी तैयार है. इन सभी तरीकों के माध्यम से ऐप यूजर्स को आश्वस्त कर रहा है कि उनकी चैट प्राइवेट रहेगी और नई प्राइवेसी टर्म्स को एन्क्रिप्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Telegram पर दूसरे को नहीं दिखेगा आपका नंबर, इस सेटिंग से छुपाएं मोबाइल नंबर

5 इंच से बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, कीमत 5 हजार से भी कम

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget