×

एक्सप्लोरर

Viral video: सेना के दो जवानों ने ड्यूटी के दौरान बनाया वीडियो, कहा- ये हम हैं, ये हमारी बंदूक है और...

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'पावरी हो रही है' वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसी कड़ी में सेना के दो जवानों ने भी अपने काम को लेकर एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो को भी लोग जमकर वायरल कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर 'पावरी कर रहे हैं' (पार्टी कर रहे हैं) का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोग डॉयलोग कॉपी करते नजर आ रहे हैं. वहीं कई लोग इस छोटे से वीडियो क्लिप को तरह तरह से एडिट भी कर रहे हैं. हाल ही में सेना के दो जवानों ने भी इस छोटे से वीडियो क्लिप को कॉपी कर अपने ही अंदाज में अपने काम के बारे में जानकारी दी है. जवानों के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सेना के दो जवानों ने वीडियो बनाते हुए कहा, "ये हम हैं, ये हमारी बंदूक है और हम यहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं." वहीं, सेना के दोनों जवान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. जवानों के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. ‘रसोड़े में कौन था’ मीम से फेमस हुए म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे ने हाल ही में पाकिस्तानी लड़की के वीडियो को ऐसा म्यूजिकल ट्विस्ट दिया है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दनानीर मुबीन ने पहली बार शेयर किया था अपना वीडियो 

इस वीडियो को दोस्तों के साथ पार्टी कर रही पाकिस्तान की दनानीर मुबीन ने मजाक मजाक में  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसमें वो कह रही हैं- ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पारी/पार्टी हो रही है. इसी को यशराज मुखाटे ने एडिट कर पोस्ट किया तो ये रातों-रात वायरल हो गया. वहीं अब इस वीडियो को लोग अपने अपने अंदाज में रेप्लीकेट भी कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर रातोंरात स्टार बनीं दानानीर 

सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो की वजह से रातों-रात स्टार बनी दानानीर मुबीन खुद को यूट्यूबर बताती हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. वीडियो के जरिए वह लोगों को मेकअप और फैशन टिप्स देती हैं. वहीं वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दनानीर ने बताया है कि उन्होंने ये वीडियो तब शूट किया था जब वो दोस्तों के साथ नथिया गली घूमने गई थीं. ये पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है. दनानीर कहती हैं कि वीडियो में जिस तरह उन्होंने पावरी बोला है, वो उनका असल एक्सेंट नहीं है, उसे उन्होंने जानबूझकर ऐसा बोला है.

इसे भी पढ़ेंः

केरल चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन जल्द पार्टी में हो सकते हैं शामिल

Unnao Case: प्रियंका गांधी बोलीं- उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली, तीसरी लड़की को इलाज के लिए पहुंचाया जाए दिल्ली

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget