×

एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift Kia Motors unveiled their Seltos SUV as facelift version in India 

Kia Seltos Facelift: फेसलिफ्ट वर्जन में पेश हुई किआ सेल्टोस, क्रेटा को मिलेगी तगड़ी टक्कर

Kia Seltos New Model: साउथ कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय मिड साइज एसयूवी सेल्टोस को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश कर दिया है. इस कार में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं, जिसमें इस कार के मौजूदा वेरिएंट्स के मुकाबले इंटीरियर और एक्सटीरियर में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा. इस कार को अब एक नया स्पोर्टी लुक दिया गया है. भारत में यह कार इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी हुडई क्रेटा को तगड़ा मुकाबला देगी. साथ ही यह कार भारतीय बाजार में स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन, मारूति ग्रैंड विटारा को भी टक्कर देगी. यह नई कार अभी यूएस के ऑटो शो में पेश की गई है. यह कार भारत में 2023 में आ सकती है. 

कैसा है लुक?

इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए डिजाइन के हेडलैंप्स, नए एंगुलर डिजाइन के एलईडी डीआरएल लाइट्स, सामने की ओर एक बड़ा 'टाइगर नोज' ग्रिल मिलेगा. साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. इसमें पीछे की ओर नए LED टेल लाइट्स भी दिए गए हैं. इस कार को नए प्लूटन ब्लू पेंट स्कीम में तैयार किया गया है.  

कैसा है इंटीरियर और इंजन

नई सेल्टोस फेसलिफ्ट के केबिन एक 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और एक 10.25-इंच का 'पैनोरमिक' इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा. किआ के अनुसार इस कार के एक नए एक्स-लाइन ट्रिम को भी लाया जाएगा. अमेरिकी बाजार में यह कार एक 1.6-लीटर T-GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश की गई है, जो कि 195 hp की पॉवर प्रोड्यूस कर सकता है. 

भारत में कब आएगी?

नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगले साल भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. भारत में भी इसके यूएस मॉडल के जैसे ही आने की उम्मीद है. इस कार में मौजूदा मॉडल जैसा ही 1.5-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल, और एक 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. इस कार में कनेक्टेड फीचर्स के साथ ADAS भी मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- इन शानदार कारों को तगड़े डिस्काउंट पर खरीदने का है मौका, जानिए कितनी मिल रही है छूट 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

MINI लक्ज़री कन्वर्टिबल का नया लुक, कीमत ने चौंकाया
र्टिबल का नया लुक, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
आईटी में 2026 में 12% की गिरावट; निफ्टी 25,830 से नीचे, सेंसेक्स 476 अंक गिरा
आईटी में 2026 में 12% की गिरावट; निफ्टी 25,830 से नीचे, सेंसेक्स 476 अंक गिरा

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget