×

एक्सप्लोरर

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर कराते हैं 80 किमी तक का सफर

इन दिनों देश में पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है. ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख कर रहे हैं. बाजार में कई शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं.

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि और वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या की वजह से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने का विचार कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक वाहन कई मायनों में आपके लिए फायदेमंद होते हैं. यह पर्यावरण के अनुकूल होते हैं. आज आपको ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक का सफर आसानी से करा सकते हैं. इन स्कूटर्स की डिजाइन भी काफी बेहतरीन है और इन पर सफर करना काफी आरामदायक होता है. आइए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.

HERO PHOTON

वाहन निर्माता कंपनी हीरो का फोकस इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों पर है. कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर इस वक्त देश में काफी पसंद किए जा रहे हैं. इनकी डिजाइन काफी आकर्षक होती है और इनका बैटरी बैकअप भी शानदार है. हीरो फोटोन स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करके आप 110 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. इसकी बैटरी कैपेसिटी 2.7 kWh है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. इस स्कूटर के कई वैरीऐंट इस वक्त बाजार में उपलब्ध हैं. इस स्कूटर की कीमत करीब 85,000 रुपए से शुरू होती है.

BAJAJ CHETAK

बजाज के स्कूटर को भारत में पुराने समय से ही काफी पसंद किया जाता है. अब बजाज ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाकर बाजार में धूम मचा दी है. बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर आप करीब 90 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं. इसकी बैटरी कैपेसिटी 3 kWh है. अगर चार्जिंग की बात करें तो इस स्कूटर को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है.

ATHER 450

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी एडवांस फीचर्स से लैस है. इसकी डिजाइन बेहद शानदार है और एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे 75-80 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं. खास बात यह है कि ऐसे स्कूटर की बैटरी को 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. इसकी बैटरी कैपेसिटी 2.4 kWh है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेट व मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. स्कूटर की शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है.

TVS IQUBE

टीवीएस का इलेक्ट्रिक स्कूटर कई एडवांस फीचर से लैस है और इसको एक बार फुल चार्ज करने पर आप 75 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं. इसकी टॉप स्पीड करीब 80 किलोमीटर है. इस स्कूटर को बनाने में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसकी बैटरी कैपेसिटी 4.5 kWh है, जो 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. स्कूटर की शुरुआती कीमत करीब 1.15 लाख रुपए है.

यह भी पढ़ें

भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

MINI लक्ज़री कन्वर्टिबल का नया लुक, कीमत ने चौंकाया
र्टिबल का नया लुक, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
आईटी में 2026 में 12% की गिरावट; निफ्टी 25,830 से नीचे, सेंसेक्स 476 अंक गिरा
आईटी में 2026 में 12% की गिरावट; निफ्टी 25,830 से नीचे, सेंसेक्स 476 अंक गिरा

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget