×

एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll 2021: बंगाल में सीएम पद के लिए दीदी पहली पसंद, लोकप्रियता में कोई आसपास भी नहीं

ABP Opinion Poll 2021: एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपियिन पोल के मुताबिक टीएमसी को 148-164 सीटें मिल सकती हैं. वहीं 200 पार का नारा लेकर मैदान में उतरी बीजेपी को 92-108 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. चुनावी राजनीति में लगातार झटके खा रही कांग्रेस को लेफ्ट के साथ गठबंधन का भी खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है. सर्वे के मुताबिक गठबंधन के खाते में 31-39 सीटें जा सकती हैं.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. अगले कुछ दिनों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और प्रचार का शोर तेज हो जाएगा. पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को होनी है यानी ठीक महीने भर बाद. साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इन पांच राज्यों के चुनाव को सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. पांचों में सबसे ज्यादा नजर किसी पर है तो वो राज्य है बंगाल.

एक तरफ जहां दीदी यानी ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में आने को लेकर निश्चिंत हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी 'सोनार बांग्ला' के नारे के साथ टक्कर देती नजर आ रही है. दो मई को ईवीएम से निकला जनादेश बंगाल के सियासी भविष्य पर मुहर लगाएगा. नेताओं के नारों, वादों और दावों की जंग के बीच चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अब गेंद बंगाल की जनता के पाले में आ गयी है.

एबीपी न्यूज ने लोगों का मन टटोला है. एबीपी न्यूज अपने पाठकों और दर्शकों के लिए ओपिनियन पोल लेकर आया है. इस ओपिनियन पोल में हमने जनता से बंगाल की राजनीति और उसके चुनाव पर असर से जुड़े कुछ बेहद जरूरी सवाल पूछे. आप जानिए बंगाल की जनता ने इन सवालों के जवाब में क्या कहा?

बंगाल में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन ?

  • ममता बनर्जी  56 %
  • दिलीप घोष 25 %
  • मुकुल रॉय 9 %
  • सुजॉन चक्रबर्ती 3 %
  • अधीर रंजन 2 %
  • अभिषेक बनर्जी 2 %
  • शुभेंदु अधिकारी 2 %
  • राजीब बनर्जी 1 %

क्या कहता है बंगाल की जनता का ओपिनियन पोल? क्षेत्रवार आंकड़ों के बाद अब बारी है, पूरे बंगाल के ओपिनियन पोल के आंकड़ों को जानने की. एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपियिन पोल के मुताबिक बंगाल की कुल  294 सीटों में वोट प्रतिशत की बात करें टीएमसी को 43% वोट, बीजेपी को 38% वोट मिल सकता है. जबकि कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 13% वोट मिल सकता है. वहीं अन्य के खाते में 6% वोट जा सकता है.

सीटों की बात करें तो ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी एक बार फिर बंगाल में वापसी करती नजर आ रही हैं. एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपियिन पोल के मुताबिक टीएमसी को 148-164 सीटें मिल सकती हैं. वहीं 200 पार का नारा लेकर मैदान में उतरी बीजेपी को 92-108 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. चुनावी राजनीति में लगातार झटके खा रही कांग्रेस को लेफ्ट के साथ गठबंधन का भी खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है. सर्वे के मुताबिक गठबंधन के खाते में 31-39 सीटें जा सकती हैं.

कैसे हुआ सर्वे? 5 राज्यों में चुनाव का एलान हो चुका है. abp न्यूज के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल में सभी पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर 70 हजार 608 लोगों से बात की गई है. 21 फरवरी तक का ये सर्वे पिछले 6 हफ्तों में किया गया है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी तक का है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने दिया ये जवाब
Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने दिया ये जवाब

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget