×

एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कोहली को आउट करना सबसे मुश्किल काम- मोईन अली

मोईन अली ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली से पार पाना बेहद ही मुश्किल काम है और उन्होंने कोहली को अपना मित्र भी बताया.

इंग्लैंड के आलराउंडर मोईन अली ने का मानना है कि, भारतीय कप्तान विराट कोहली से पार पाना बेहद ही मुश्किल काम है. वह नहीं जानते कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली को कैसे आउट किया जा सकेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.
कोहली अच्छा प्रदर्शन करने के लिए होंगे प्रेरित 
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने कहा कि, आस्ट्रेलिया में अपनी टीम की शानदार जीत का हिस्सा नहीं होने के कारण यह स्टार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने के लिये अधिक प्रेरित होगा. मोईन ने वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘हम कोहली को  कैसे आउट करेंगे? वह निश्चित तौर शानदार खिलाड़ी है, विश्वस्तरीय बल्लेबाज है. वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित रहता है और मुझे पूरा विश्वास है कि आस्ट्रेलिया में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह और अधिक प्रेरित होगा क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आया था.’’
कोहली एक बहुत अच्छा इंसान और मेरा मित्र 
मोईन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोहली की कोई कमजोरी है. लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है और हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा इंसान और मेरा अच्छा मित्र है. हालांकि हम क्रिकेट को लेकर अधिक बात नहीं करते.’’ कोविड-19 से उबरने के बाद वापसी करने वाले मोईन ने कहा कि, "मैं अब भी मैच विजेता प्रदर्शन करने में सक्षम हुं और भारत की चुनौती के लिये तैयार हुं. मुझे टीम में चुना जाता है या नहीं यह अलग मसला है. जहां तक खेलने की बात है तो मुझे लगता है कि मैं तैयार रहूंगा. मैंने लंबा इंतजार किया है. मेरे छोटे छोटे लक्ष्य है जिन्हें मैं पहले हासिल करना चाहता हूं. मैं 200 विकेट लेने से ज्यादा दूर नहीं हूं.’’ टेस्ट श्रृंखला के अलावा इंग्लैंड को भारत में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलने हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Astrology

Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, नए Vice President के चुनाव की प्रक्रिया जल्द
खाने के लिए मेन्यू जरूरी, दुकानदार का नाम नहीं', सिंघवी की दलील पर बोला SC- और जो कांवड़ यात्रा छोड़कर पूरे साल मीट बनाते हैं...
पाकिस्तान में जो इकट्ठा करता था दहशत के लिए चंदा, उस आतंकी ने तोड़ा दम, जानें कौन था सैफुल्लाह कसूरी का ये खास
PoK Police: पाकिस्तान की टूट गई कमर! सड़कों पर उतर आई PoK पुलिस, कहा- नहीं करेंगे काम

Top Stories

'बहुत खुश हो रहे बिहार के लोग..., बजट का जिक्र कर मोदी सरकार पर भड़कीं जया बच्चन
'बहुत खुश हो रहे बिहार के लोग..., बजट का जिक्र कर मोदी सरकार पर भड़कीं जया बच्चन
टारगेट किलिंग, पोस्टर्स... 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी संगठन, अलर्ट जारी
ओलंपिक में चमकेंगे इंडियन टेबल टेनिस खिलाड़ी, श्रीजा और मनिका बनीं टॉप भारतीय सीडर्स
President Joe Biden : जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव, नाम लेंगे वापस
India Squad: गंभीर ने इस खिलाड़ी का सेलेक्शन कर सभी को चौंकाया, वनडे और टी20 दोनों टीम में किया शामिल
Embed widget