एक्सप्लोरर

स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर कांग्रेस ने सरदार पटेल का अपमान बताया, सरकार ने दी ये प्रतिक्रिया

मोटेरा स्टेडियम का नाम पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे सरदार पटेल का अपमान बताया है.

नई दिल्ली: गुजरात के मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के नाम पर रखे जाने का लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. पार्टी ने इसे सरदार पटेल का अपमान बताया है.

इस बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नाम बदला गया है जबकि पूरे खेल परिसर का नाम सरदार पटेल पर ही रहेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अहमदाबाद स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया.

इसके बाद सोशल मीडिया पर मोटेरा स्टेडियम का नाम बदले जाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी. विपक्ष के बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया.

उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या उनके पुत्र राहुल गांधी ने भी गुजरात के केवड़िया स्थित सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति की प्रशंसा की?

जावड़ेकर ने कहा कि दोनों नेता अभी तक केवड़िया गये भी नहीं हैं. प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं एक पर्यटन स्थल जिसकी सराहना पूरा विश्व कर रहा है वहां अभी तक दोनों कांग्रेस नेता नहीं गए और ना ही इसकी प्रशंसा की. इसके बाद क्या कहना रह जाता हैं?’’

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने #सरदार_पटेल_का_अपमान के साथ ट्वीट किया, ''बीजेपी कभी 'गेम चेंजर' नहीं हो सकती, केवल 'नेम चेंजर' हो सकती है!''

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘शायद उन्हें लगा होगा कि यह स्टेडियम एक गृह मंत्री के नाम पर था जिसने उनके पितृ संस्था पर प्रतिबंध लगाया था! या हो सकता है कि ट्रंप जैसे किसी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम बुकिंग हो? या फिर क्या यह विरासत तैयार करने की शुरुआत है?’’

कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने कहा, ‘‘मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम सरदार पटेल से नरेन्द्र मोदी के नाम पर करना शर्म की बात है. यह दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री कितने आत्ममुग्ध हो गए हैं. यह अपमानजनक है और निरंकुश तानाशाही का स्पष्ट संकेत है.’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्टेडियम के बारे में सीधा जिक्र ना करते हुए सरदार पटेल के एक कथन को साझा किया.

उन्होंने लिखा, "इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जहां कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है."

मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर राहुल गांधी का तंज, 'हम दो हमारे दो' की बात दोहराई

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget