एक्सप्लोरर

Cow Science Exam स्थगित, 25 फरवरी को होने वाली थी परीक्षा

Cow Science Exam 2021: ‘गौ विज्ञान’ परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यह परीक्षा 25 फरवरी को होने वाली थी.

नई दिल्ली: ‘गौ विज्ञान’ (Cow Science) पर होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. यह परीक्षा 25 फरवरी को होने वाली थी. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी 2021 को होने वाले मॉक टेस्ट और 25 फरवरी 2021 को होने वाली कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार एग्जाम/प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है.

परीक्षा की अगली तारीख के बारे में नहीं बताया गया है. परीक्षा का आयोजन सरकार द्वारा गौवंश के संरक्षण, सुरक्षा और विकास के लिए फरवरी 2019 में बनाए गए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा किया जाना है.

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने 5 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि परीक्षा का उद्देश्य सभी भारतीयों के मन में गायों के बारे में जिज्ञासा पैदा करना और उन्हें गायों की उन क्षमताओं के बारे में बताना है कि गाय अगर दूध देना बंद भी कर दे, तो भी वह व्यवसाय के कितने अवसर दे सकती है.

इस परीक्षा में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों के छात्र भाग ले सकते हैं. इसके अलावा आम जनता से भी कोई व्यक्ति इस परीक्षा में शामिल हो सकता है. परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

परीक्षा में संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, मराठी, तेलुगू और उडिया भाषा में सवाल पूछे जाने की योजना है.

UGC ने यूनिवर्सिटी के VC से कहा- गौ विज्ञान परीक्षा देने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
शांति दूत बना पाकिस्तान अब बन सकता है ‘खलनायक’! ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड्स से फंस गए शहबाज
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बोले- 'अगर BJP को हराना है तो...'
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
'कितने गंदे कमेंट, वो...' किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें आगे क्या होगा
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
इंसानी शरीर की सीमा पर पहुंची गर्मी!” WHO की पूर्व वैज्ञानिक की चेतावनी- हीटवेव अब बन सकती है जानलेवा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
रात के अंधेरे में चमकी ‘सीमा की लकीर’! आसमान से दिखा भारत-पाक बॉर्डर का हैरान कर देने वाला नजारा
Embed widget